दिल्ली, समाजहित एक्सप्रेस (रघुबीर
सिंह गाड़ेगांवलिया) ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री
माननीय सांसद डॉ. भोला सिंह बड़गुजर जी को हरियाणा
प्रभारी बनाएं जाने पर संत शिरोमणि
दुर्बलनाथ शिक्षा सदन एवं कोचिंग सेंटर रोहतक हरियाणा द्वारा पगड़ी बंधवा कर फूलों का
गुलदस्ता देकर, मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
संत
शिरोमणि दुर्बलनाथ शिक्षा सदन एवं कोचिंग सेंटर रोहतक हरियाणा के प्रधान प्यारे
लाल कटारिया जी के नेतृत्व
में वरिष्ठ उप प्रधान मामराज
बड़गुजर जी, उप प्रधान राम
प्रताप बसवाला जी, महासचिव भाई सुरेन्द्र बहल, सलाहकार शिवचरण बड़गुजर जी कार्यकारिणी सदस्य
रमेश बड़गुजर जी ने दिल्ली
स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय
में पहुँच कर, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री माननीय सांसद डॉ. भोला सिंह बड़गुजर जी को पगड़ी
बंधवा कर फूलों का
गुलदस्ता देकर, मिठाई खिलाकर हरियाणा प्रभारी बनने की बधाई एवं
शुभकामनाएं दी।
इस
अवसर पर संत शिरोमणि
दुर्बलनाथ शिक्षा सदन के प्रधान प्यारे
लाल कटारिया जी ने कहा
कि डॉ.
भोला सिंह जी ने उत्तरप्रदेश के बुलन्दशहर
लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी
बार सांसद बन कर खटीक
समाज का नाम ऊंचा
किया है। भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. भोला
सिंह जी को राष्ट्रीय
मंत्री के साथ हरियाणा
का प्रभारी बना कर खटीक समाज
का सम्मान किया। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व
का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
श्री
प्यारे लाल कटारिया जी ने कहा
कि माननीय सांसद डॉ. भोला सिंह बड़गुजर जी के करकमलों
से खटीक समाज की ओर से
रोहतक हरियाणा में निर्माणाधीन संत शिरोमणि दुर्बलनाथ शिक्षा सदन का शिलान्यास किया
था। अब इस शिक्षा
सदन का उद्घाटन भी
माननीय सांसद डॉ भोला सिंह
बड़गुजर जी के करकमलों
से जल्द ही करवाया जाऐगा।
माननीय
सांसद डॉ भोला सिंह
बड़गुजर जी ने विश्वास
दिलाया कि समाज के
सहयोग से निर्माणाधीन संत
शिरोमणि दुर्बलनाथ शिक्षा सदन के निर्माण को
जल्द पूरा करवाने के लिए अधिक
से अधिक सहयोग करेगें। खटीक समाज ने प्रधान प्यारे
लाल कटारिया जी के सान्निध्य
में शिक्षा की अलख जगाने
का बहुत ही नेक काम
किया। समाज को भी इस
नेक काम में अपनी कमाई से अधिक से
अधिक दान देकर सहयोग करना चाहिए। डॉ भोला सिंह
बड़गुजर जी ने कहा
कि वह जल्द ही
रोहतक में निर्माणाधीन संत शिरोमणि दुर्बलनाथ शिक्षा सदन का दौरा करेंगे।

0 Comments